🌱 पौधों के साथ कांवड़ यात्रा निकालकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कलम भूमी, झांसी प्रतिनिधी,
झांसी – पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए झांसी में एक अनोखी पहल के तहत 'वृक्ष कांवड़ यात्रा' का आयोजन किया गया। इस पर्यावरणीय कांवड़ यात्रा का आयोजन जिला जन कल्याण महासमिति एवं रानी झांसी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को किया गया। यात्रा का शुभारंभ महारानी लक्ष्मीबाई पार्क से हुआ, जहाँ से इसे धर्माचार्य हरिओम पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
धर्माचार्य पाठक ने कहा, "पर्यावर
ण की सुरक्षा हम सभी का कर्तव्य है। यही सच्चा धर्म है और यही धर्म का आचरण भी है।"
संचालक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने बताया कि सावन के पावन महीने में पौधों के साथ कांवड़ यात्रा निकालकर समाज को जागरूक करने का यह प्रयास किया गया।
🌍 पर्यावरण जागरूकता का संदेश
यात्रा के माध्यम से कचरा संकट, प्लास्टिक प्रदूषण जैसे मुद्दों पर लोगों को सचेत किया गया। यात्रा में "कचरा राक्षस" और "प्लास्टिक दैत्य" जैसे प्रतीकात्मक पात्र भी शामिल किए गए, जो पर्यावरण के दुश्मन के रूप में लोगों का ध्यान खींचते रहे।
यात्रा में शामिल लोग सेल्फी लेते हुए, पोस्टर लहराते हुए चल रहे थे। विद्यार्थियों के हाथों में "धरती बचाओ", "पानी बचाओ", "पेड़ लगाओ" जैसे स्लोगन वाले पट्टिकाएं थीं।
इस अभिनव पहल का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से जोड़ना और जनजागृति फैलाना था।


